दशहरा को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दीवाली से ठीक 20 दिन पहले, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है।
इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।
कुछ लोग इस त्योहार को आयुध पूजा के रूप में भी मनाते हैं। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है।
इस बार का दशहरा विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं।
दरअसल, 100 साल बाद दशहरा पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग और मालव्य राजयोग बनने जा रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं।
दशहरे पर बनने वाले ये शुभ योग मेष राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल रहेंगे। हर काम में तरक्की मिलेगी, लेकिन फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।
दशहरा कर्क राशि वालों के लिए भी फलदायी साबित होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दशहरे का शुभ संयोग भाग्यशाली साबित होगा। आप धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे और निवेश से लाभ प्राप्त करेंगे। यह समय छात्रों के लिए भी अच्छा रहेगा।